पहेलियाँ न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि ये बच्चों के मानसिक विकास और सोचने की शक्ति को बढ़ाने का एक शानदार तरीका भी हैं। अक्सर माता-पिता और शिक्षक बच्चों को व्यस्त रखने और उनकी बुद्धिमानी को परखने के लिए सरल हिंदी पहेलियाँ (Simple Hindi Riddles) का सहारा लेते हैं। स्कूल की छुट्टियों में, सफर के दौरान, या रात को सोने से पहले बच्चों के साथ पहेलियाँ बुझाना एक बहुत ही मजेदार गतिविधि हो सकती है। इस पेज पर हमने बच्चों के लिए आसान पहेलियाँ (Easy Riddles for Kids) का एक ऐसा संग्रह तैयार किया है, जिन्हें समझना और सुलझाना उनके लिए दिलचस्प होगा। इन सभी पहेलियों के उत्तर साथ दिए गए हैं ताकि आप खेल-खेल में बच्चों को सही जवाब भी बता सकें।
बच्चों के लिए आसान पहेलियाँ
(Easy Hindi Riddles for Kids)
ऐसी कौन – सी चीज है, जो फ्रीज़ में रखने के बाद भी गरम रहती है ?
.
.
.
.
गरम मसाला
ऐसा कौन – सा सवाल है, जिसका जवाब हर वक्त बदलता रहता है ?
.
.
.
.
समय क्या हुआ है
ऐसा कौनसा दुकानदार है जो आपकी ही चीज लेता है और आपसे पैसे भी लेता है ?
.
.
.
.
नाई
ऐसा कौनसा दुकानदार है जो आपकी ही चीज लेता है और आपसे पैसे भी लेता है ?
.
.
.
.
नाई
ऐसी क्या चीज़ हैं, जिसके पास शब्द बहुत हैं लेकिन बोलती नहीं ?
.
.
.
.
किताब
एक आदमी नींद लिए बिना 30 दिन तक कैसे रह सकता है ?
.
.
.
.
रात की नींद लेकर
ऐसी कौन सी चीज है जिसे पानी भिगा नहीं सकता, शस्त्र काट नहीं सकता, मौत मार नहीं सकती, आग जला नहीं सकती ?
.
.
.
.
परछाई
काला है पर कोयला नहीं, मीठा है पर गुड़ नहीं, बताओ क्या हैबिना पानी के नहला दूँ, धूल-मिट्टी सब बहा दूँ, हाथ में पकड़ो, बटन दबाओ, फटाफट कपड़े चमकाओ ?
.
.
.
.
वॉशिंग मशीन
बताओं ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे बांटने पर वह बढ़ती है ?
.
.
.
.
ज्ञान
वह क्या है, जो वर्ष में एक बार और रविवार में दो बार आता है ?
.
.
.
.
‘व ‘ अक्षर
गोरी से गोरी औरत की भी एक चीज काली होती है, बताइए कौन सी ?
.
.
.
.
परछाई
गाय दुध देती है, और मुर्गी अंडा देती है, तो बताओ ऐसा कौन है जो दूध और अंडा दोनो देता है ?
.
.
.
.
दुकानदार
ऐसी कौन–सी चीज है, जिसे हम बंद तो कर सकते है, लेकिन खोल नहीं सकते ?
.
.
.
.
अलार्म
वह कौन सी नदी है जो काले बन में रहती है और लाल पानी पीती है ?
.
.
.
.
जु
खाली समय में दिमाग लगाकर हल करने के लिए सरल हिंदी पहेलियाँ एक बेहतरीन विकल्प हैं।
ऐसी कौन – सी चीज है, जिसके पास रिंग तो है मगर पहनने के लिए ऊँगली नहीं है ?
.
.
.
.
मोबाईल
पानी से पैदा होता है, पानी में मर जाता है,भोजन से तो मेरा गहरा नाता है ?
.
.
.
.
नमक
वो कौन सी चीज़ है जिसे खाने के लिए खरीदते हैं लेकिन उसे खाते नहीं ?
.
.
.
.
प्लेट
वह कौन है, जो हमेशा पीटने के लिए हीं बना है ?
.
.
.
.
ढोल
सी कौन-सी चीज है, जो ऊपर तो जाती है, पर नीचे कभी नहीं आती ?
.
.
.
.
उम्र
ऐसा कौन-सा फल है, जो कभी ख़रीदा नहीं जा सकता ?
.
.
.
.
मेहनत का फल
अंग्रेजी का ऐसा कौन-सा शब्द है, जो डेढ़ किलोमीटर लंबा है ?
.
.
.
.
Mile
ऐसी कौन – सी चीज है, जिसकी आँखों में ऊँगली डालो तो वह अपना मुँह खोल देती है ?
.
.
.
.
कैंची
बिन बताये रात को आते हैं। बिन चोरी किये गायब हो जाते हैं बताओ तो क्या हैं ?
.
.
.
.
तारे
जब हम इन्हे जलाये, ये फुट-फूट कर रोने लग जाए खुश होते है हम सब देखकर, लेकिन खत्म होने पर हम मुरझाये ?
.
.
.
.
पटाखे
वह कौन सी चीज है, जो बनाने वाला बेच देता है खरीदने वाला इस्तेमाल नहीं करता । और जो इस्तेमाल करता है उसको मालूम नहीं होता ?
.
.
.
.
कफन
अगर एक अंडा उबलने में 10 मिनट लगता है तो, 10 अंडे को उबालने में कितना समय लगेगा ?
.
.
.
.
10 मिनट
वो क्या है, जो मन में है, दिल में है, पर धड़कन में नहीं है ?
.
.
.
.
आमिर खान
वह कौनसी चीज है जो लगती तो है हरी लेकिन निकलती है लाल ?
.
.
.
.
मेहंदी
ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे बनाने में काफी वक्त लगता है लेकिन टूटने में एक पल भी नहीं लगता ?
.
.
.
.
भरोसा
ऐसी कौन-सी चीज़ है, जिसमें बहुत सारे छेद है, फिर भी पानी को रोक लेता है ?
.
.
.
.
स्पंज
स्कूल में अध्यापक अक्सर सरल हिंदी पहेलियाँ पूछकर बच्चों की बुद्धि को परखते हैं।
ऐसी क्या चीज है जो लड़की खाती भी है और पहनती भी है ?
.
.
.
.
लॉन्ग
ऐसी कौन – सी चीज है, जो सुबह में हरी, दोपहर में काली, शाम में नीली और रात में हरी दिखाई देती है ?
.
.
.
.
बिल्ली की आँख
ऐसी कौनसी चीज है जो कोई कितना भी खा लें उसका पेट नहीं भरेगा ?
.
.
.
.
कसम
ऐसा कौन सा पति है जो जंगल में भी रहता है और शहर में भी रहता है ?
.
.
.
.
वनस्पति
ऐसी कौन-सी चीज है, जो पैदा होते हीं बिना पैरों के उड़ने लगती है ?
.
.
.
.
धुँआ
ऐसी कौन सी चीज है जो बिना बुलाए ही आ जाती है। वह हमारे हर कमरे में रहती है लेकिन किराया भी नहीं देती है। हम उसको ना ही पकड़ सकते हैं और ना ही उसे देख सकते हैं। हम उसके बिना रह भी नहीं सकते। बताओ वह कौन है ?
.
.
.
.
हवा
नाक है लंबी, और नाक से ही सारे काम करती है… तो बताओ ये कौन है ?
.
.
.
.
पानी
वह क्या है, जो दिखता नहीं मगर सबसे काला है ?
.
.
.
.
कलंक
रबड़ मुझे हराता है, लोहा मुझे खींच पाता है बताओ क्या ?
.
.
.
.
चुंबक
वह क्या है, जिसे खाते हीं आप लाल हो जाते हैं और पीते हीं शांत हो जाते हैं ?
.
.
.
.
क्रोध
रोज सुबह को आता हूँ, रोज शाम को जाता हूँ मेरे आने से होता उजियारा, जाने से होता अँधियारा ?
.
.
.
.
सूरज
एक अंधा व्यक्ति क्या देख सकता है ?
.
.
.
.
अँधेरा
ऐसा कौन–सा वाहन है, जो आपके ऊपर से चला जाता है, फिर भी आपको कुछ नहीं होता है ?
.
.
.
.
हवाई जहाज
कभी मीठा, कभी खट्टा, नाम मेरा सबको भाए झट पट्टा, गर्मी में सब कहते प्यारा, मैं हूँ फलों का बादशाह सारा ?
.
.
.
.
आम
ऐसी कौन – सी चीज है, जिसे हम पानी के अंदर खाते हैं ?
.
.
.
.
गोता
बच्चों को मनोरंजन के साथ सीखने के लिए सरल हिंदी पहेलियाँ बहुत पसंद आती हैं।
एक ऐसा वृक्ष होता है, जिसपर फल लगे सकल वर्ष, सब्जी, पानी, सलाद किसी में भी डालो रस ?
.
.
.
.
नींबू
ऐसी कौनसी चीज है जो सूखी हो तो 1 किलो, गिली हो तो 2 किलो और जला दे तो 3 किलो हो जाती है ?
.
.
.
.
सल्फर
ऐसा कौन सा बैग है जो सिर्फ भीगने पर ही काम आता है ?
.
.
.
.
टी-बैग
ऐसा कौन सा शहर है जिसके नाम में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत तीनों भाषाओँ के शब्द आते हैं ?
.
.
.
.
अहमदाबाद (अहम् +दा+बाद )
ऐसी कौनसी चीज है जो ठंडी में भी पिघलती है ?
.
.
.
.
मोमबत्ती
वह कौन सा पक्षी है, जो पानी में तैरता भी है, आकाश में उड़ता भी है और जमीन पर चलता भी है ?
.
.
.
.
बत्तख
बस इतना बोलो और ये तुरंत टूट जाती है… बिना हथौड़े के ?
.
.
.
.
चुप्पी
वह क्या है, जो ऊपर नीचे होता है मगर हिलता नहीं ?
.
.
.
.
सिढ़ी
ऐसी कौन – सी ड्रेस है जिसे हम कभी पहन नहीं सकते हैं ?
.
.
.
.
एड्रेस (Address)
भारत में सबसे ज्यादा किस व्यक्ति की फोटो है ?
.
.
.
.
गांधीजी की। (नोटों पर)
ऐसी कौन सी चीज है, जो जून में होती है दिसंबर में नहीं, आग में होती है पानी में नहीं ?
.
.
.
.
गर्मी
बीमार नहीं रहती है, फिर भी कहती हूँ गोली बच्चे बड़े सब डर जाते है, सुनकर इसकी बोली ?
.
.
.
.
बंदूक
अगर आप अँधेरे कमरे में एक मोमबत्ती, एक लालटेन और एक दीया के साथ हैं तो सबसे पहले आप क्या जलाएँगे ?
.
.
.
.
माचिस
सरल हिंदी पहेलियाँ मनोरंजन और बुद्धि बढ़ाने का बेहतरीन साधन हैं
वह क्या है, जो दिखता नहीं मगर सबसे काला है ?
.
.
.
.
कलंक
बाहर से हरा, अंदर से लाल, रस से भरा हूँ मेरा हाल। बताओ मैं कौन ?
.
.
.
.
तरबूज
रात में रोती है दिन में सोती है बताओ क्या ?
.
.
.
.
उल्लू
बताईये बैठे-बैठे चाल कौन चलता है ?
.
.
.
.
शतरंज के खिलाड़ी
सोने की उस चीज का नाम बताइए जो सुनार की दुकान पर नहीं मिलती है ?
.
.
.
.
तकिया और चारपाई
ऐसी कौनसी जगह है जहां अमीर हो या गरीब सबको कटोरी लेकर खड़े होना पड़ता है ?
.
.
.
.
गोलगप्पे की दुकान
ऐसा कौन-सा फल है, जिसमें न हीं कोई बीज और न हीं कोई छिलका होता है ?
.
.
.
.
शहतूत
वह क्या है, जिसे आप बिना छुए तोड़ सकते हैं ?
.
.
.
.
विश्वास
अगर एक लाल रंग के पत्थर को नीले रंग के समुद्र में फेंका जाए तो क्या होगा ?
.
.
.
.
पत्थर समुद में डूब जायेगा
ऐसा कौनसा काम है जिसे आदमी जीवन में एक बार करता है और औरत रोज करती है ?
.
.
.
.
मांग में सिंदूर भरने का काम
कभी हरी, कभी लाल, सब्ज़ियों में मेरा कमाल, आँखों में डालो तो जलन हो जाए, पर चटनी में स्वाद बढ़ जाए ?
.
.
.
.
मिर्च
2 बेटे और 2 पिता सर्कस देखने गए, उनके पास केवल 3 टिकट थे, फिर भी सभी ने सर्कस देखा, मुझे बताओ कैसे ?
.
.
.
.
क्योंकि वे 3 थे, दादा, पिता और पुत्र
हिंदी मजेदार पहेलियां (Easy Hindi Riddles)
ऐसा शब्द बताइए कि जिससे फूल, मिठाई और फल बन जाए ?
.
.
.
.
गुलाब जामुन
ऐसी कौन–सी चीज है, जो समुद्र में पैदा होती है और आपके घर में रहती है ?
.
.
.
.
नमक
ऐसी कौनसी चीज है, जिसे औरत साल में एक बार ही खरीदती है ?
.
.
.
.
राखी
वह क्या है, जो लोग अपनों से ज्यादा दूसरों का लेते हैं ?
.
.
.
.
नाम
दिन में छिपूँ, रात में चमकूँ, सितारों संग मैं झिलमिल झलकूँ, चाँद का साथी, पर छोटा हूँ मैं, आसमान में घूमता रहता हूँ मैं ?
.
.
.
.
तारा
वह क्या है, जो बाहर मुफ्त में और अस्पताल में पैसों से मिलती है ?
.
.
.
.
ऑक्सीजन
बाप ने बेटी को एक चीज दी और बोला ,भूख लगे तो खा लेना, प्यास लगे तो पी लेना और ठंड लगे तो जला लेना, बताओ क्या ?
.
.
.
.
नारियल
ऐसी कौन-सी चीज है, जो पुरुषों में तो बढ़ती है लेकिन महिलाओं में नहीं ?
.
.
.
.
दाढ़ी -मूँछ
FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
( सरल हिंदी पहेलियाँ )
प्रश्न: ये पहेलियाँ किस उम्र के बच्चों के लिए हैं?
उत्तर: यह संग्रह मुख्य रूप से 5 से 12 साल के बच्चों के लिए तैयार किया गया है, जो बहुत ही सरल और रोचक हैं।
प्रश्न: क्या इन पहेलियों के उत्तर साथ में दिए गए हैं?
उत्तर: जी हाँ, हमने हर पहेली के ठीक नीचे उसका उत्तर दिया है ताकि माता-पिता को आसानी हो।
हमें उम्मीद है कि आपको हमारी ये मजेदार और दिमागी पहेलियाँ (Hindi Riddles) पसंद आई होंगी। पहेलियाँ न केवल समय बिताने का एक अच्छा साधन हैं, बल्कि ये हमारे मस्तिष्क की कसरत करने और सोचने की क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करती हैं। चाहे आप बच्चों के साथ खेल रहे हों या दोस्तों को चुनौती दे रहे हों, ये पहेलियाँ हर मौके को खास बना देती हैं।
हम अपने इस संग्रह को नियमित रूप से अपडेट करते रहते हैं, इसलिए नई और रोचक पहेलियों के लिए हमारी वेबसाइट पर दोबारा आना न भूलें। अगर आपके पास भी कोई मजेदार पहेली है जो आप दुनिया के साथ साझा करना चाहते हैं, तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस पेज को अपने दोस्तों और परिवार के साथ WhatsApp और Facebook पर शेयर करें और देखें कि वे कितनी पहेलियों के सही जवाब दे पाते हैं! हँसते रहिये, सीखते रहिये!


