100+ दिमागी पहेलियाँ: क्या आप इन कठिन सवालों के जवाब दे सकते हैं? (Top 100+ Dimagi Paheliyan with Answers)

Top 100 Dimagi Paheliyan in Hindi with Answers Featured Image

दिमाग एक मांसपेशी (Muscle) की तरह है, इसे जितना ज्यादा इस्तेमाल करेंगे, यह उतना ही तेज होगा। दिमागी पहेलियाँ (Brain Teasers & Dimagi Paheliyan with Answers) न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि ये आपकी ‘Critical Thinking’ और ‘Problem Solving’ क्षमता को भी बढ़ाती हैं।

इस पेज पर हम आपके लिए लेकर आए हैं 100 से भी ज्यादा चुनिंदा दिमागी पहेलियाँ, जो सरल से लेकर अत्यंत कठिन (Hard) स्तर तक की हैं। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं, तो चलिए इन पहेलियों के चक्रव्यूह को सुलझाने की कोशिश करते हैं।

सुपर ट्रिकी दिमागी पहेलियाँ
(Super Tricky Brain Teasers)

अगर आप अँधेरे कमरे में एक मोमबत्ती, एक लालटेन और एक दीया के साथ हैं तो सबसे पहले आप क्या जलाएँगे ?
.
.
.
.
माचिस

ऐसी कौन सी चीज है जो बिना बुलाए ही आ जाती है। वह हमारे हर कमरे में रहती है लेकिन किराया भी नहीं देती है। हम उसको ना ही पकड़ सकते हैं और ना ही उसे देख सकते हैं। हम उसके बिना रह भी नहीं सकते। बताओ वह कौन है?
.
.
.
.
हवा

ऐसी कौन – सी ड्रेस है जिसे हम कभी पहन नहीं सकते हैं?
.
.
.
.
एड्रेस (Address)

ऐसी कौन सी चीज है, जो जून में होती है दिसंबर में नहीं, आग में होती है पानी में नहीं?
.
.
.
.
गर्मी

वह कौन सी चीज है, जो बनाने वाला बेच देता है खरीदने वाला इस्तेमाल नहीं करता । और जो इस्तेमाल करता है उसको मालूम नहीं होता?
.
.
.
.
कफन

जब हम इन्हे जलाये, ये फुट-फूट कर रोने लग जाए खुश होते है हम सब देखकर, लेकिन खत्म होने पर हम मुरझाये?
.
.
.
.
पटाखे

ऐसा शब्द बताइए कि जिससे फूल, मिठाई और फल बन जाए ?
.
.
.
.
गुलाब जामुन

ऐसी कौन-सी चीज़ है, जिसमें बहुत सारे छेद है, फिर भी पानी को रोक लेता है?
.
.
.
.
स्पंज

ऐसी कौन – सी चीज है, जिसकी आँखों में ऊँगली डालो तो वह अपना मुँह खोल देती है!
.
.
.
.
कैंची

वह क्या है, जिसे आप बिना छुए तोड़ सकते हैं?
.
.
.
.
विश्वास

बताओं ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे बांटने पर वह बढ़ती है।
.
.
.
.
ज्ञान

एक अंधा व्यक्ति क्या देख सकता है  ?
.
.
.
.
अँधेरा

वह क्या है, जो लोग अपनों से ज्यादा दूसरों का लेते हैं
.
.
.
.
नाम

ऐसी कौनसी जगह है जहां अमीर हो या गरीब सबको कटोरी लेकर खड़े होना पड़ता है?
.
.
.
.
गोलगप्पे की दुकान

ऐसी कौन – सी सब्जी है, जिसमें ताला और चाबी दोनों आते हैं?
.
.
.
.
लौकी

वह कौन है, जो हमेशा पीटने के लिए हीं बना है?
.
.
.
.
ढोल

ऐसा कौन – सा सवाल है, जिसका जवाब हर वक्त बदलता रहता है?
.
.
.
.
समय क्या हुआ है?

गोरी से गोरी औरत की भी एक चीज काली होती है, बताइए कौन सी?
.
.
.
.
परछाई

ऐसी कौनसी चीज है जो ठंडी में भी पिघलती है ?
.
.
.
.
मोमबत्ती

ऐसी कौन – सी चीज है, जो फ्रीज़ में रखने के बाद भी गरम रहती है?
.
.
.
.
गरम मसाला

गर्मी में तुम मुझको खाते, मुझको पीना हरदम चाहते, मुझसे प्यार बहुत करते हो, पर भाप बनूँ तो डरते भी हो।
.
.
.
.
पानी

पानी से पैदा होता है, पानी में मर जाता है,भोजन से तो मेरा गहरा नाता है।
.
.
.
.
नमक

2 बेटे और 2 पिता सर्कस देखने गए, उनके पास केवल 3 टिकट थे, फिर भी सभी ने सर्कस देखा, मुझे बताओ कैसे?
.
.
.
.
क्योंकि वे 3 थे, दादा, पिता और पुत्र

बिन बताये रात को आते हैं। बिन चोरी किये गायब हो जाते हैं बताओ तो क्या हैं ?
.
.
.
.
तारे

ऐसा कौन सा शहर है जिसके नाम में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत तीनों भाषाओँ के शब्द आते हैं  ?
.
.
.
.
अहमदाबाद  (अहम् +दा+बाद )

ऐसी कौन–सी चीज है, जो समुद्र में पैदा होती है और आपके घर में रहती है?
.
.
.
.
नमक

ऐसा कौन-सा फल है, जिसमें न हीं कोई बीज और न हीं कोई छिलका होता है।
.
.
.
.
शहतूत

ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे बनाने में काफी वक्त लगता है लेकिन टूटने में एक पल भी नहीं लगता?
.
.
.
.
भरोसा

ऐसी कौन-सी चीज है, जो ऊपर तो जाती है, पर नीचे कभी नहीं आती।
.
.
.
.
उम्र

सोने की उस चीज का नाम बताइए जो सुनार की दुकान पर नहीं मिलती है?
.
.
.
.
तकिया और चारपाई

भारत में सबसे ज्यादा किस व्यक्ति की फोटो है?
.
.
.
.
गांधीजी की। (नोटों पर)

ऐसी कौन–सी चीज है, जो महीने में एक बार आती है, मगर सिर्फ 24 घंटे बाद वापस भी चली जाती है?
.
.
.
.
तारीख

वह क्या है, जो बाहर मुफ्त में और अस्पताल में पैसों से मिलती है?
.
.
.
.
ऑक्सीजन

ऐसा कौन–सा वाहन है, जो आपके ऊपर से चला जाता है, फिर भी आपको कुछ नहीं होता है?
.
.
.
.
हवाई जहाज

वो कौन सी चीज़ है जिसे खाने के लिए खरीदते हैं लेकिन उसे खाते नहीं ?
.
.
.
.
प्लेट

कठिन पहेलियाँ जो दिमाग घुमा दें
(Hard Riddles for Geniuses)
Dimagi Paheliyan with Answers

वह कौन सी नदी है जो काले बन में रहती है और लाल पानी पीती है?
.
.
.
.
जु

ऐसी कौनसी चीज है जो कोई कितना भी खा लें उसका पेट नहीं भरेगा ?
.
.
.
.
कसम

बाप ने बेटी को एक चीज दी और बोला ,भूख लगे तो खा लेना, प्यास लगे तो पी लेना और ठंड लगे तो जला लेना, बताओ क्या ?
.
.
.
.
नारियल

वह क्या है, जो ऊपर नीचे होता है मगर हिलता नहीं?
.
.
.
.
सिढ़ी

ऐसी कौनसी चीज है, जिसे औरत साल में एक बार ही खरीदती है ?
.
.
.
.
राखी

अगर एक लाल रंग के पत्थर को नीले रंग के समुद्र में फेंका जाए तो क्या होगा ?
.
.
.
.
पत्थर समुद में डूब जायेगा

ऐसी कौन सी चीज है जिसे पानी भिगा नहीं सकता, शस्त्र काट नहीं सकता, मौत मार नहीं सकती, आग जला नहीं सकती ?
.
.
.
.
परछाई

ऐसी कौन – सी चीज है, जिसे हम पानी के अंदर खाते हैं?
.
.
.
.
गोता

ऐसी कौन-सी चीज है, जो पैदा होते हीं बिना पैरों के उड़ने लगती है?
.
.
.
.
धुँआ

Many students search online for Dimagi Paheliyan with Answers to practice logical thinking

ऐसी कौन सी चीज है जिसे पानी भिगा नहीं सकता, शस्त्र काट नहीं सकता, मौत मार नहीं सकती, आग जला नहीं सकती ?
.
.
.
.
परछाई

रबड़ मुझे हराता है, लोहा मुझे खींच पाता है बताओ क्या?
.
.
.
.
चुंबक

अंग्रेजी का ऐसा कौन-सा शब्द है, जो डेढ़ किलोमीटर लंबा है?
.
.
.
.
Mile

बीमार नहीं रहती है, फिर भी कहती हूँ गोली बच्चे बड़े सब डर जाते है, सुनकर इसकी बोली।
.
.
.
.
बंदूक

ऐसा कौन सा बैग है जो सिर्फ भीगने पर ही काम आता है?
.
.
.
.
टी-बैग

ऐसा कौन सा पति है जो जंगल में भी रहता है और शहर में भी रहता है?
.
.
.
.
वनस्पति

Teachers often use Dimagi Paheliyan with Answers to make classroom activities more interactive.

वह कौनसी चीज है जो लगती तो है हरी लेकिन निकलती है लाल।
.
.
.
.
मेहंदी

ऐसा कौनसा काम है जिसे आदमी जीवन में एक बार करता है और औरत रोज करती है ?
.
.
.
.
मांग में सिंदूर भरने का काम

ऐसा कौनसा दुकानदार है जो आपकी ही चीज लेता है और आपसे पैसे भी लेता है ?
.
.
.
.
नाई

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
( Dimagi Paheliyan with Answers )

प्रश्न: सबसे कठिन दिमागी पहेली कौन सी है?

उत्तर: वह पहेलियाँ जिनमें ‘Lateral Thinking’ की जरूरत होती है (जैसे नक्शे वाली पहेली) अक्सर सबसे कठिन मानी जाती हैं।

प्रश्न: क्या ये पहेलियाँ इंटरव्यू में पूछी जाती हैं?

उत्तर: हाँ, कई MNCs और UPSC जैसे इंटरव्यू में उम्मीदवार की ‘Presence of Mind’ चेक करने के लिए ऐसी ट्रिकी पहेलियाँ पूछी जाती हैं।

Scroll to Top